चौथम में कोसी-बागमती के कहर से कई गांव बने टापू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौथम : कोशी व बागमती नदी के बाढ़ के पानी से चौथम प्रखंड के दियारा इलाके के हजारों लोग प्रभावित हैं. इलाके के 25 हजार से अधिक लोगों पर बाढ़ का कहर बरपा है. चार पंचायतों में बुच्चा पंचायत के बंकोल, नोन्हा कामास्थान, गायघाट ,सरसावा पंचायत के खर्रा मुसहरी, न्यू टोला बंगलिया, छोटी सिसवा, रोहियार […]
विज्ञापन
चौथम : कोशी व बागमती नदी के बाढ़ के पानी से चौथम प्रखंड के दियारा इलाके के हजारों लोग प्रभावित हैं. इलाके के 25 हजार से अधिक लोगों पर बाढ़ का कहर बरपा है. चार पंचायतों में बुच्चा पंचायत के बंकोल, नोन्हा कामास्थान, गायघाट ,सरसावा पंचायत के खर्रा मुसहरी, न्यू टोला बंगलिया, छोटी सिसवा, रोहियार पंचायत के बंगलिया ठूठठी पंचायत के नवटोलिया मुसहरी जबकि आंशिक रूप से पूर्वी बौरने के पासवान टोला,बरैटा ,बौरने स्थान चौथम पंचायत के सोनवर्षा मध्य बौरने पंचायत के तेगाछी सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी फैलने से जनजवीन अस्तव्यस्त हो गया है. बाढ़ के कारण लोग दूसरे जगह पलायन करने को विवश हैं.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार चौथम प्रखंड के चार पंचायत पूरी तरह एवं तीन पंचायतों का आंशिक भाग बाढ़ के पानी से घिर चुका है. सीओ दया शंकर तिवारी ने बताया कि 13 राजस्व गांवों के 6 हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित बताया जा रहे हैं. इधर सीओ ने बताया कि अभी फिलहाल 10 सरकारी नावों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कहीं भी मुख्य धारा में छोटी नावें नहीं चलेगी. बोरने स्थान में तल रही छोटी नाव को बंद करा दिया गया है. वहां बड़ी मोटर वाली नावों का परिचालन शुरु किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










