एसपी ने 5 पीटीसी और 15 सिपाहियों का किया तबादला, कई शाखाओं में नई तैनाती

जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने 5 पीटीसी और 15 सिपाहियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है.
Police Transfer: पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में कार्यरत 5 पीटीसी और 15 सिपाहियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के अनुसार सभी कर्मियों को नई शाखाओं और इकाइयों में पदस्थापित किया गया है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.
5 पीटीसी का हुआ स्थानांतरण
जारी आदेश के अनुसार पीटीसी संतोष कुमार शर्मा को पुलिस केंद्र से गोपनीय शाखा, पीटीसी किरण यादव को क्यूआरटी-01 सदर से अपराध शाखा, पीटीसी कुमार राजन को क्यूआरटी-01 सदर से गोपनीय शाखा, पीटीसी ममता देवी को क्यूआरटी-01 सदर से हिंदी शाखा तथा पीटीसी सन्नि कुमार को पुलिस केंद्र से खगड़िया अभियोजन शाखा में पदस्थापित किया गया है.
15 सिपाहियों की बदली
Police Transfer: एसपी के आदेश के तहत सिपाही प्रदीप कुमार को रामनगर थाना से अपराध शाखा, संतोष कुमार को पौड़ा थाना रिजर्व गार्ड से स्पीडी ट्रायल, अमित कुमार को बेलदौर थाना गार्ड से विधि शाखा, राजेश कुमार को विरवास पिकेट गार्ड से अपराध शाखा, विकास कुमार को पुलिस केंद्र से हिंदी शाखा तथा सुमन राय को पुलिस केंद्र से अपराध शाखा भेजा गया है.
महिला सिपाहियों को भी नई जिम्मेदारी
महिला सिपाही मधुमति कुमारी को चित्रगुप्तनगर थाना से जनशिकायत कोषांग, काजल कुमारी को पसराहा थाना हेल्प डेस्क से जनशिकायत कोषांग, शोभा कुमारी को पसराहा थाना गार्ड से स्पीडी ट्रायल, कंचन कुमारी को महेशखूंट हेल्प डेस्क से एएचटीयू शाखा, सीमा कुमारी को गोगरी थाना गार्ड से सीसीटीएनएस मड़ैया थाना, रेणु कुमारी को चित्रगुप्तनगर ईआरबी से अभियोजन शाखा, छाया कुमारी को पसराहा थाना गार्ड से अपराध शाखा, काजल कुमारी को परबत्ता थाना हेल्प डेस्क से गोपनीय शाखा तथा अंजली कुमारी को चौथम थाना डायल-112 से एएचटीयू शाखा में पदस्थापित किया गया है.
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है. नई तैनाती से विभिन्न शाखाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी और पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










