स्कूल वाहन फंसने का वीडियो वायरल होने के 3 घंटे में दुरुस्त हुआ रिंग बांध का खतरनाक गड्ढा

Updated:
विज्ञापन
वायरल वीडियो के 3 घंटे के भीतर हरकत में आया पंचायत प्रशासन, मुखिया की पहल पर भरा गया सड़क का गड्ढा

गड्ढे में फंसा स्कूल वाहन | Prabhat Khabar Network

सीरिया टोला के पास स्कूल वाहन के एक बड़े गड्ढे में फंसने का वीडियो वायरल होते ही मुखिया राम विनय कुमार हरकत में आए. उन्होंने 3 घंटे के भीतर सड़क की मरम्मत करवा दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

सीरिया टोला बजरंगबली मंदिर के समीप लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर यह बड़ा गड्ढा उभरा था, जिसमें सोमवार को एक स्कूल वाहन फंस गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तत्काल बाद हरकत में आए मुखिया राम विनय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत करवा दी, जिसकी अब पूरे इलाके में जमकर सराहना हो रही है.

स्कूल वाहन फंसने का वीडियो हुआ था वायरल, बाल-बाल बचे बच्चे

इस ग्रामीण संपर्क मार्ग पर बना गड्ढा राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी आफत बन गया था. सोमवार को जब इस मार्ग से एक स्कूल वाहन गुजर रहा था, तभी वह इसी गहरे गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गया. हालांकि, चालक की सूझबूझ और मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से वाहन में सवार सभी बच्चों को पहले सुरक्षित नीचे उतारा गया और फिर कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

सूचना मिलते ही एक्शन में आए मुखिया, 3 घंटे में मुकम्मल मरम्मत

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मामले की गंभीरता को समझा. मुखिया राम विनय कुमार ने बिना समय गंवाए मौके पर ईंट के टुकड़े (राविश) और अन्य जरूरी निर्माण सामग्री भिजवाई. उनकी इस निजी पहल के कारण वायरल वीडियो के महज तीन घंटे के भीतर ही गड्ढे को पूरी तरह भरकर सड़क को दोबारा सुगम और आवागमन के योग्य बना दिया गया. ग्रामीणों ने इस त्वरित रिस्पांस की तारीफ करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के प्रति ऐसी तत्परता अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण है.

सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: मुखिया प्रतिनिधि

सड़क को मोटरेबल बनाने और भविष्य की योजनाओं को लेकर पंचायत नेतृत्व ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू कुमार ने बताया कि जैसे ही रिंग बांध रोड पर स्कूल गाड़ी फंसने और बड़े गड्ढे की सूचना मिली, वैसे ही तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए ताकि किसी भी तरह की बड़ी अप्रिय घटना या दुर्घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जहां-जहां भी जलजमाव या सड़कों के टूटने की समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जल्द से जल्द दूर किया जाएगा.


विज्ञापन
पलटू झा

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन