'सतर्क बिहार, समृद्ध बिहार' अभियान के तहत छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

Author Amarjeet kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली बच्चे  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के मध्य विद्यालय हाजीपुर में 'सतर्क बिहार, समृद्ध बिहार' अभियान के तहत 'सतर्क रहो, सुरक्षित रहो' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियम सिखाए गए.

विज्ञापन

खगड़िया : शहर के मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड में गुरुवार को 'सतर्क बिहार, समृद्ध बिहार' अभियान के तहत 'सतर्क रहो, सुरक्षित रहो' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के निर्देशन और शिक्षिका श्वेता साक्षी के नेतृत्व में आयोजित हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, अफवाहों से सतर्क रहने तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

विज्ञापन

चित्रों के माध्यम से समझाए सुरक्षा के नियम

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका श्वेता साक्षी ने ब्लैकबोर्ड पर आकर्षक चित्रों और संदेशों के माध्यम से 'क्या करें, क्या न करें' विषय को सरल तरीके से समझाया. उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहने की सलाह दी.

तख्तियों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर 'ओटीपी शेयर न करें', 'अनजान लिंक न खोलें' और 'पहले देखें, फिर कदम बढ़ाएं' जैसे संदेशों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया. इस दौरान बच्चों को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के सात महत्वपूर्ण नियमों की भी जानकारी दी गई.

'जागरूक बच्चे, सुरक्षित समाज'

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि यदि बच्चे जागरूक होंगे तो परिवार और समाज भी सुरक्षित रहेगा. उन्होंने विद्यालयों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया, ताकि बच्चों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता की भावना विकसित हो सके.

सतर्क रहने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के समापन पर शिक्षिका श्वेता साक्षी ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को 'सतर्क रहें, सुरक्षित रहें' की शपथ दिलाई. विद्यालय परिवार ने इस अभियान को समाज में साइबर सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन