चोरी के बाद गिरवी जेवर का पुर्जा भी ले उड़ा चोर, सर्राफा दुकान से गहने छुड़ाने पहुंचा; दुकानदार की सतर्कता से खुला राज

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चोर घर से जेवर, नकदी के साथ-साथ गिरवी रखे जेवरात का पुर्जा भी ले उड़ा। पुर्जा दिखाकर सर्राफा दुकान से जेवर छुड़ाने पहुंचा चोर, लेकिन दुकानदार की सतर्कता से राज खुल गया।

विज्ञापन

Khagaria Theft News: खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में चोरी की एक अनोखी घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है. अज्ञात चोरों ने घर से जेवरात, 80 हजार रुपये नकद और अन्य सामान के साथ गिरवी रखे जेवरात का पुर्जा भी चोरी कर लिया. बाद में चोर उसी पुर्जे के आधार पर सर्राफा दुकान से जेवर छुड़ाने पहुंच गया, लेकिन दुकानदार की सतर्कता से उसकी साजिश उजागर हो गई.

घर से नकदी, जेवर और गिरवी का पुर्जा भी चोरी

पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर जेवरात, 80 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. घर में रखे बक्से से उन जेवरातों का पुर्जा भी गायब था, जिन्हें उन्होंने जमालपुर स्थित विनय कुमार गुप्ता और खटाहा स्थित माही ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखा था.

पुर्जा दिखाकर छुड़ा लिया गिरवी रखा जेवर

पीड़िता के अनुसार चोर पहले जमालपुर स्थित सर्राफा दुकान पहुंचा और पुर्जा दिखाकर वहां गिरवी रखे जेवरात छुड़ा लिया. इसके बाद वह खटाहा स्थित माही ज्वेलर्स में भी जेवर छुड़ाने पहुंचा.

दुकानदार की सतर्कता से खुला मामला

माही ज्वेलर्स के संचालक को युवक पर संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल सुनीता देवी को फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Khagaria Theft News: गोगरी थाना पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस चोरी हुए सामान, गिरवी छुड़ाए गए जेवरात और आरोपी की पहचान के लिए जांच में जुटी है.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन