जलशक्ति अभियान के लिए खगड़िया का किया चयन

Updated at : 02 Jul 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
जलशक्ति अभियान के लिए खगड़िया का किया चयन

खगड़िया : बिहार के 12 जिलों का चयन जलशक्ति अभियान के लिये किया गया है. इसमें खगड़िया भी शामिल है. जलसंकट से उत्पन्न हालात का जायजा लेने के बाद खगड़िया जिले में मिशन के तौर पर जल संरक्षण का अभियान चलेगा. इसके तहत प्राइवेट से लेकर सरकारी भवनों में जल संरक्षण के लिये सोखता बनाया […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार के 12 जिलों का चयन जलशक्ति अभियान के लिये किया गया है. इसमें खगड़िया भी शामिल है. जलसंकट से उत्पन्न हालात का जायजा लेने के बाद खगड़िया जिले में मिशन के तौर पर जल संरक्षण का अभियान चलेगा. इसके तहत प्राइवेट से लेकर सरकारी भवनों में जल संरक्षण के लिये सोखता बनाया जायेगा. देशभर में उभरे जल संकट का सामना करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जलशक्ति योजना शुरु की है.

मोदी सरकार ने जल संरक्षण को लेकर सोमवार को ‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत की. इसका मकसद पूरे देश में पानी को लेकर जानकारी फैलाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इसको एक अभियान बनाने का आह्वान किया था.
इधर, डीएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सूखे पड़े धार, जलाशयों, तालाब आदि में सालों भर पानी रहे, इसकी व्यवस्था की जायेगी. साथ ही इन स्थानों पर पेड़ लगाने की भी योजना है. आगामी एक अगस्त से वन महोत्सव होने जा रहा है. महोत्सव के माध्यम से जिले में करीब 3 लाख पौधा लगाने की योजना है. इसमें वन विभाग, कृषि विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को मिशन के तौर पर वन महोत्सव को सफल बनाने में जुट जाने को कहा गया है.
देश के 254 जिले में जलशक्ति योजना की शुरुआत : एक जुलाई को खगड़िया जिले में जलशक्ति योजना के तहत अभियान के मिशन पर काम शुरु हो गया है. केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत देश के 254 जिलों को टारगेट किया जाएगा.
इसके लिए इन जिलों में अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है. यहां ग्राउंड वाटर का लेवल मापा जायेगा. इसके बाद यहां पर जल संरक्षण को मिशन तौर पर लागू किया जाएगा. केंद्र की ओर से इन जिलों में रेन हार्वेस्टिंग, वाटर कन्वर्सेशन और वाटर मैनेजमेंट जैसी चीज़ों को बढ़ावा दिया जाएगा.
सरकार की ओर से बारिश के पानी को किस तरह बचाया जाए, उसका इस्तेमाल कैसे किया जाए. इनको लेकर नीतियां लागू की जाएंगी, साथ ही साथ लोगों को इस बारे में जानकारी भी दी जाएगी. गौरतलब है कि बीते कुछ साल में देश के कई हिस्सों में पानी का ग्राउंड लेवल काफी नीचे गया है, जिसने हर किसी की चिंता को बढ़ाया है. हालांकि खगड़िया में राहत वाली बात है. अभी यहां 2 से 5 फीट तक जलस्तर नीचे जाने का दावा जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है.
बिहार के 12 जिले का चयन
एक जुलाई से चलेगा अभियान, तालाब से लेकर धार तक का होगा जीर्णोद्धार
सूखे पड़े जलाशयों व जलस्त्रोतों में सालों भर पानी की होगी व्यवस्था, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
प्राइवेट से लेकर सरकारी भवनों में बनाये जायेंगे सोखता, जल संचय की व्यवस्था कर जलस्तर दुरुस्त करने की हे योजना
वन महोत्सव में खगड़िया जिले के विभिन्न भागों में तीन लाख पेड़ लगाने की है योजना
जल संरक्षण के होंगे इंतजाम
जलशक्ति अभियान के लिये खगड़िया जिला का भी चयन किया गया है. एक जुलाई से जिले में इस योजना की शुरुआत हो गयी है. सूखे पड़े जलाशयों, धार सहित दूसरे जलस्त्रोतों में सालों भर पानी रहे, इसकी व्यवस्था की जायेगी. प्राइवेट से लेकर सरकारी भवनों में सोखता का इंतजाम किया जायेगा. जहां जल संरक्षण के इंतजाम रहेंगे. इससे जलस्तर नीचे जाने की समस्या से निजात मिलेगी. साथ ही जलसंकट को दूर करने में मदद मिलेगी.
अनिरुद्ध कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन