ट्रेनों में सफर होगा सुहाना व सुरक्षित : डीआरएम
Updated at : 01 May 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1988 बैच के अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने सोनपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है.श्री गुप्ता की पदस्थापना अतुल्य सिन्हा की जगह हुआ है जिन्हें स्थानांतरण पर दक्षिण पूर्व रेल के मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. यांत्रिक इंजीनियरिंग में […]
विज्ञापन
खगड़िया : भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1988 बैच के अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने सोनपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है.श्री गुप्ता की पदस्थापना अतुल्य सिन्हा की जगह हुआ है जिन्हें स्थानांतरण पर दक्षिण पूर्व रेल के मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है.
यांत्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अनिल कुमार गुप्ता को भारतीय रेल में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव है. इससे पहले श्री गुप्ता ने पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेल एवं दक्षिण पूर्व रेल में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.
इसके अलावा अनिल कुमार गुप्ता पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में मई 2012 से फरवरी 2015 तक अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं . सोनपुर मंडल में पदभार ग्रहण करने के पूर्व ये दक्षिण पूर्व रेल खड़गपुर में मुख्य कारखाना प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.
श्री गुप्ता को रेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2000 में महा प्रबंधक एवं वर्ष 2007 में रेल मंत्री स्तर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है. ये रेलवे संबंधी कार्य एवं प्रशिक्षण के लिए जापान, सिंगापुर, मलेशिया इत्यादि देशों का भ्रमण कर चुके हैं. नये डीआरएम ने कहा कि समय पर ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित कर रेल को सफर को सुहाना बनाया जायेगा. यात्री सुविधा में बढ़ोत्तरी कर सुरक्षित ट्रेन सफर बनाना ही मुख्य लक्ष्य है. इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की मॉनटरिंग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




