ओलावृष्टि से दर्जनों घरों के छप्पर उड़े, बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 4:43 AM
परबत्ता : प्रखंड क्षेत्र के आधे हिस्सों मे आंधी व ओलावृष्टि से भयंयकर तबाही हुई है. कोलवारा, भरसो, खजरैठा, कुल्हड़िया, सौढ़ उतरी, दक्षिणी पंचायतों मे भारी नुकसान की खबर है. सैकडों एकड़ में लगी गेहूं एवं मक्का की फसल बर्बाद हो गयी है. पिछले एक हफ्ते जारी मौसम के मिजाज ने मंगलवार को रौद्र रुप […]
परबत्ता : प्रखंड क्षेत्र के आधे हिस्सों मे आंधी व ओलावृष्टि से भयंयकर तबाही हुई है. कोलवारा, भरसो, खजरैठा, कुल्हड़िया, सौढ़ उतरी, दक्षिणी पंचायतों मे भारी नुकसान की खबर है. सैकडों एकड़ में लगी गेहूं एवं मक्का की फसल बर्बाद हो गयी है. पिछले एक हफ्ते जारी मौसम के मिजाज ने मंगलवार को रौद्र रुप धारण कर लिया. दोपहर के समय आई तेज आंधी और और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गयी. दर्जनों घरों के छप्पड़ उड़ गये तो वहीं अन्नदाता के सारी उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया. खपरैल और एसबेसटस से बने मकान को भारी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










