एसपी ने अपराध गोष्ठी की समीक्षा की.

खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बुधवार को बेहतर कार्य करने वाले चार थानाध्यक्ष को दो सुसेवांक से पुरस्कृत किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में एसपी ने अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक, सदर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक सदर, गोगरी व सभी थानाध्यक्ष ने भाग लिया. एसपी […]
खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बुधवार को बेहतर कार्य करने वाले चार थानाध्यक्ष को दो सुसेवांक से पुरस्कृत किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में एसपी ने अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक, सदर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक सदर, गोगरी व सभी थानाध्यक्ष ने भाग लिया. एसपी ने समीक्षा के दौरान जिले में मात्र इस माह शस्त्र अधिनियम का एक कांड दर्ज होने पर नाराजगी व्यक्त की है.
एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को अप्रैल में अभियान चलाकर शस्त्र की बरामदगी के लिए आम सूचना संकलन कर छापेमारी करने का आदेश दिया. एसपी ने कहा कि पूर्व में मानसी, मुफस्सिल, चौथम, बेलदौर, गोगरी, परबत्ता में मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन हो चुका है. उन इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाकर कार्रवाई करें. अपराध की समीक्षा के दौरान एसपी ने पसराहा थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना को गंभीरता से लेते कांडों के वांछितों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिये हैं. मड़ैया ओपी में पूर्व के डकैती कांडों के अभियुक्त फरार होने के कारण मड़ैया ओपी प्रभारी को भी गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया. एसपी ने थानाध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










