वर्षों से फरार बदमाश ब्रजेश यादव गिरफ्तार

Updated at : 04 Dec 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
वर्षों से फरार बदमाश ब्रजेश यादव गिरफ्तार

गोगरी (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के शिशवा निवासी वर्षों से फरार बदमाश ब्रजेश यादव को गोगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसआइ सतीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर ब्रजेश को गिरफ्तार किया. शातिर ब्रजेश को पुलिस ने शिशवा स्थित उसके बासा से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार […]

विज्ञापन
गोगरी (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के शिशवा निवासी वर्षों से फरार बदमाश ब्रजेश यादव को गोगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसआइ सतीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर ब्रजेश को गिरफ्तार किया. शातिर ब्रजेश को पुलिस ने शिशवा स्थित उसके बासा से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार ब्रजेश पर गोगरी थाना में आर्म्स एक्ट, दंगा, रंगदारी सहित करीब एक दर्जन मामले मामले दर्ज हैं.
उन्होंने बताया कि फिलहाल गोगरी थाना में कांड संख्या 283/14 और 286/17 में ब्रजेश यादव फरार चल रहा था. वहीं बरैठा में गोलीबारी मामले में भी ब्रजेश यादव नामजद अभियुक्त था.
उन्होंने बताया कि कुख्यात के खिलाफ दर्ज अापराधिक कांडों को भी खंगाला जा रहा है. इसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जायेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुख्यात ब्रजेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए एसआइ सतीश कुमार, रामसुमेर कुमार, जगन्नाथ सिंह सहित कई पुलिस बल को गठित किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन