एक दिसंबर से जमीन का होगा ऑनलाइन मोटेशन

खगड़िया : आगामी एक दिसंबर से जमीन का ऑनलाइन मोटेशन शुरू होगा. इसके बाद मोटेशन के लिये लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा. साथ ही अब किसानों को आरटीपीएस काउंटर की लंबी व उबाऊ प्रक्रिया के झंझट से निजात मिलने वाली है. एक दिसंबर से जमीन का ऑनलाइन दाखिल खारिज-मोटेशन का कार्य शुरू […]
खगड़िया : आगामी एक दिसंबर से जमीन का ऑनलाइन मोटेशन शुरू होगा. इसके बाद मोटेशन के लिये लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा. साथ ही अब किसानों को आरटीपीएस काउंटर की लंबी व उबाऊ प्रक्रिया के झंझट से निजात मिलने वाली है. एक दिसंबर से जमीन का ऑनलाइन दाखिल खारिज-मोटेशन का कार्य शुरू होगा.
ऑनलाइन मोटेशन की चर्चा पिछले वर्ष से ही चल रही थी. तैयारी पूरी नहीं हो पाने की वजह से यह कार्य आरंभ नहीं हो पाया था. फिलहाल यह सुविधा सदर अंचल के किसानों को ही मिलेगी. अन्य छह अंचल क्रमश: मानसी, अलौली, चौथम, परबत्ता, गोगरी एवं बेलदौर अंचलों में अगले वर्ष के अप्रैल माह से ऑनलाइन मोटेशन शुरू होने की उम्मीद है. यहां जमाबंदी के इंट्री का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. जिस कारण इन अंचलों में दिसंबर की जगह अप्रैल माह से ऑनलाइन मोटेशन का कार्य शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




