लालू प्रसाद व मांझी की सुरक्षा घटाना ठीक नहीं: पप्पू यादव

Updated at : 28 Nov 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद व मांझी की सुरक्षा घटाना ठीक नहीं: पप्पू यादव

खगड़िया : पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद व जीतनराम मांझी का सुरक्षा घटना ठीक नहीं हुआ है. अभी भी जीतनराम मांझी का विधानसभा क्षेत्र नक्सलियों का प्रभाव वाला क्षेत्र है. उक्त बातें सांसद पप्पू यादव ने कही. उन्होंने कहा कि अपराधियों को बचाने के लिए सरकार लोगों को गुमराह कर रही है. नवगछिया में अधिवक्ता […]

विज्ञापन

खगड़िया : पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद व जीतनराम मांझी का सुरक्षा घटना ठीक नहीं हुआ है. अभी भी जीतनराम मांझी का विधानसभा क्षेत्र नक्सलियों का प्रभाव वाला क्षेत्र है. उक्त बातें सांसद पप्पू यादव ने कही. उन्होंने कहा कि अपराधियों को बचाने के लिए सरकार लोगों को गुमराह कर रही है. नवगछिया में अधिवक्ता की हत्या कर दी जाती है.

अपराधी और माफिया लोकतंत्र पर हमला कर रहा है. चार फर्जी डाॅक्टर को गिरफ्तार कराया है. नीतीश जी सिर्फ शराबबंदी का विज्ञापन कर रहे हैं. जमीन की दलाली करने वाला नीतीश जी का अगुवाई करेगा. अपराधी बाप बेटे का अगुवाई करेगा. तो क्या बचेगा. जनता को निर्णय लेना चाहिए बिहार में तीन दर्जन से ज्यादा हत्याएं प्रतिदिन हो रही है.

कोई नहीं बोल रहा है. पक्ष विपक्ष से छुटकारा लेना चाहिए. दो सप्ताह के अंदर भागलपुर में 24 हत्याएं हो चुकी है. खगड़िया भागलपुर में माफिया का चल रहा है. अपराधी और नेताओं का मोबाइल चेक किया जाय तो सच सामने आ जाएगा. आक्रोश को ढंकने के लिए प्रशासन हर हत्या को प्रेम प्रसंग, जमीनी विवाद राजनीतिक मामला करार दे रही है.

वॉलीबाल के नेशनल खिलाड़ी की हत्या कर दी गयी लेकिन जिला प्रशासन उसको आर्म्स सप्लायर बता रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों, माफिया तथा नेता के खिलाफ आंदोलन चलाने की जरूरत है. जिंदगी बचाने के लिए कानून को हाथ में लेना पड़े तो वो भी लेना चाहिए. मालूम हो कि नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर झंडापुर ओपी के पश्चिमी पंचायत में महादलित टोले में धारदार हथियार से तीन लोगों की हत्या कर दिये जाने के बाद सांसद पप्पू यादव पीड़ित लोगों से मिलने जा रहे थे.

इसी दौरान खगड़िया में किशोर दास के आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर संघर्ष करने का आह्वान किया. मौके पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, रणवीर कुमार, किशोर दास, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन