ट्रक ने टैंकलॉरी को ठोका, घर क्षतिग्रस्त, मुआवजे को ले जाम

Updated at : 23 Nov 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने टैंकलॉरी को ठोका, घर क्षतिग्रस्त, मुआवजे को ले जाम

पसराहा : थाना क्षेत्र के एनएच 31 बजरंग ढाबा के किनारे खड़ी टैंकलॉरी को पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दिया. घटना में टैंकलॉरी दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर में घुस गयी. बुधवार की सुबह हुई घटना में चकहर निवासी बिपिन बिजली, पिता ब्रह्मदेव का घर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि जान माल की क्षति नहीं हुई. […]

विज्ञापन

पसराहा : थाना क्षेत्र के एनएच 31 बजरंग ढाबा के किनारे खड़ी टैंकलॉरी को पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दिया. घटना में टैंकलॉरी दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर में घुस गयी. बुधवार की सुबह हुई घटना में चकहर निवासी बिपिन बिजली, पिता ब्रह्मदेव का घर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि जान माल की क्षति नहीं हुई. घटना में टैंकलॉरी पलटने से सैकड़ों लीटर तेल बह गया.

तेल लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कोई बॉल्टी तो कोई गैलन में तेल भरकर ले गये. सूचना पाकर पसराहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन को कब्जे में लिया. घटना में क्षतिग्रस्त घर की मुआवजे की मांग करते हुये परिजनों ने दोपहर बाद एनएच को थाना के पास जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

जाम कर रहे लोगों को पसराहा पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया. करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया. क्षतिग्रस्त घर का मुआवजा देने के आश्वासन बाद परिजन मानें. पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. गाड़ी पलटने से घर क्षतिग्रस्त हुआ है. मुआवजे की मांग को लेकर गृहस्वामी व आसपास के लोगों ने सड़क जाम किया था. लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन