यात्रियों को राहत, 41 लाख की लागत से बन रहा आश्रय स्थल

Updated at : 21 Nov 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों को राहत, 41 लाख की लागत से बन रहा आश्रय स्थल

खगड़िया : बलुआही बस स्टैंड में आश्रय स्थल का निर्माण कार्य अगले वर्ष फरवरी तक पूरा होगा. 40 लाख 84 हजार 700 रुपये की लागत से बन रहे आश्रय स्थल में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी. शौचालय से लेकर पेयजल की व्यवस्था भी होगी. बता दें कि पूर्व में यात्रियों के लिये बनाया गया […]

विज्ञापन

खगड़िया : बलुआही बस स्टैंड में आश्रय स्थल का निर्माण कार्य अगले वर्ष फरवरी तक पूरा होगा. 40 लाख 84 हजार 700 रुपये की लागत से बन रहे आश्रय स्थल में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी. शौचालय से लेकर पेयजल की व्यवस्था भी होगी. बता दें कि पूर्व में यात्रियों के लिये बनाया गया शेड जर्जर हो गया है. इस शेड में बैठना खतरे से कम नहीं.

यात्रियों की असुविधा का ख्याल रखते हुए नगर परिषद द्वारा आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है. आश्रय स्थल का निर्माण पूरा होने से बस यात्रियों को कई समस्याओं से निजात मिलने के आसार हैं. दो मंजिला आश्रय स्थल कई सुविधाओं से लैस होगा. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बलुआही बस स्टैंड की स्थिति यह है कि लोग खुले आसमान के नीचे वाहन का इंतजार करने को लोग विवश हैं.

बलुआही बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद बना रहा आश्रय स्थल
अगले वर्ष फरवरी तक आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद
बलुआही बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद बना रहा आश्रय स्थल
अगले वर्ष फरवरी तक आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद
बड़े शहरों के लिए खुलते हैं वाहन
बलुआही बस स्टैंड से भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, पटना, कटिहार, बेगूसराय, पटना, मुंगेर घाट, सिल्लीगुड़ी आदि जगहों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है. बस स्टैंड से सवारी वाहनों की आवाजाही से आम लोग सहित स्थानीय छोटे बड़े व्यवसायियों को फायदा होता है. अपने-अपने कारोबार के लिए एक शहर से दूसरे शहर में जाकर सामानों की खरीदारी करते हैं और अपने-अपने शहरों में ऊंचे दामों पर सामान को बेचते हैं. इसके अलावा नगर परिषद को भी लाखों के राजस्व की प्राप्ति होती है.
जर्जर यात्री शेड है अतिक्रमित
बलुवाही बस स्टैंड समीप जर्जर यात्री शेड बीते एक दशक से अतिक्रमण की चपेट से कराह रहा है. यात्री शेड पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा गंदगी फैलाये रहने के कारण बस यात्रियों को धूप व बारिश में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है. लेकिन जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है. जिससे बलुवाही बस स्टैंड से आकर वाहन पकड़ने वाले यात्रियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं होम रही.
कम शुल्क में ठहर सकेंगे यात्री
नगर सभापति सीता कुमारी ने बताया कि अगले बरस फरवरी में आश्रय स्थल यात्रियों की सुविधा के लिये खोल दिया जायेगा. आश्रय स्थल का निर्माण पूर्ण होने से बस यात्री को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा. यहां कम शुल्क में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी. इससे यात्रियों को काफी फैदा होगा और राहत महसूस कर सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन