नीतीश ने बिहार की जनता को छला : शरद

Updated at : 08 Nov 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने बिहार की जनता को छला : शरद

महेशखूंट में गरजे राज्यसभा सांसद शरद यादव मुख्यमंत्री ने भाजपा से हाथ मिला जनादेश का किया अपमान खगड़िया : जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ नीतीश कुमार ने छल किया है. जनता ने जिस उम्मीद से नीतीश को समर्थन दिया था, उस पर पानी फिरता नजर […]

विज्ञापन

महेशखूंट में गरजे राज्यसभा सांसद शरद यादव

मुख्यमंत्री ने भाजपा से हाथ मिला जनादेश का किया अपमान
खगड़िया : जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ नीतीश कुमार ने छल किया है. जनता ने जिस उम्मीद से नीतीश को समर्थन दिया था, उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है. आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है. पूर्व संसद रमई राम ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है. नीतीश कुमार अपने स्वार्थ के लिए किसी के साथ हाथ मिला सकते हैं. कल तक भाजपा को खरी-खोटी सुनाने वाले मुख्यमंत्री आज आरएसएस व भाजपा की गोद में खेल रहे हैं.
पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि सूबे की जनता इस छल का हिसाब आगामी चुनाव में लेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता फैजान आलम ने की. युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार यादव ने कहा कि शरद यादव ने महागठबंधन को बरकरार रखा है. उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की. मौके पर धनिक लाल मुखिया, पूर्व जिला पार्षद राजकिशोर यादव, वीरेन्द्र पासवान, विथान प्रखंड की प्रमुख विभा देवी, निरंजन राय, उपेन्द्र यादव, राकेश यादव, शौकत आलम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन