करोड़ों की लागत से बनेगा खगड़िया रेल थाना

Updated at : 28 Oct 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बनेगा खगड़िया रेल थाना

खगड़िया : जर्जर रेल थाना से रेल पुलिस को मुक्ति मिलने वाली है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस खगड़िया व बरौनी रेल थाना का निर्माण शुरू हो जायेगा. इसके लिए कटिहार रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद ने सोनपुर के वरीय मंडल अभियंता को पत्र भेज कर चयनित भूखंड पर […]

विज्ञापन

खगड़िया : जर्जर रेल थाना से रेल पुलिस को मुक्ति मिलने वाली है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस खगड़िया व बरौनी रेल थाना का निर्माण शुरू हो जायेगा. इसके लिए कटिहार रेल एसपी उमाशंकर प्रसाद ने सोनपुर के वरीय मंडल अभियंता को पत्र भेज कर चयनित भूखंड पर रेल थाना भवन निर्माण के लिए एनओसी की मांग की है. बताया जाता है कि एनओसी मिलने के बाद रेल थाना भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पुलिस आधुनिकीकरण योजना व राज्य योजना 2017-18 के तहत खगड़िया व बरौनी रेल थाना को चकाचक बनाने की योजना प्रस्तावित है.

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बनायेगी रेल थाना, रेलवे के वरीय मंडल अभियंता से एनओसी मिलने का इंतजार
प्लेट फार्म नंबर एक पर बनेगा रेल थाना
करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाला खगड़िया रेल थाना कई आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी. चकाचक रेल थानाध्यक्ष कक्ष से लेकर कई तकनीकी पहलुओं से सुसज्जित रेल थाना में सिपाही से लेकर अधिकारियों के रहने की व्यवस्था रहेगी. पुरुष हाजत से लेकर महिला हाजत तक फुलप्रुफ बनाया जायेगा. इसके अलावा बैरक भी रहेगा. बता दें कि खगड़िया रेल थाना भवन काफी पुराना है. स्थिति यह है कि बरसात के महीने में छत से पानी टपकने लगता है. प्लेट फार्म की ऊंचाई बढ़ने के बाद बरसात का पानी थाना में घुसने का डर हर वक्त बना रहता है.
आधुनिक सुविधाओं से लैस रेल थाना के भवन निर्माण के लिए कटिहार रेल एसपी ने रेलवे से मांगा एनओसी
पुलिस आधुनिकीकरण व राज्य योजना से बनेगा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खगड़िया व बरौनी रेल थाना
खगड़िया व बरौनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस रेल थाना बनाने की कवायद तेज हो गयी है. कटिहार रेल एसपी ने सोनपुर के वरीय मंडल अभियंता को पत्र भेजकर चयनित भूखंड पर भवन निर्माण के लिये एनओसी मांगा है.
कागजात रखने में रेल पुलिस परेशान
कटिहार रेल एसपी द्वारा रेलवे के अभियंता को भेजे पत्र में जर्जर रेल थाना से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया गया है. रेल थाना जर्जर रहने के कारण महत्वपूर्ण अभिलेख, कागजात का संरक्षण में रेल पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. मालखाना से लेकर पुरुष व महिला हाजत तक की बुरी स्थिति के कारण आये दिन रेल पुलिस को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है. शौचालय नहीं रहने के कारण रेल पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है. खासकर महिला पुलिस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से लैस रेल थाना की जरूरत को देखते हुए नये भवन निर्माण की कवायद तेज हो गयी है.
चयनित भूखंड पर खगड़िया व बरौनी रेल थाना निर्माण के लिए रेलवे से एनओसी मांगा गया है. एनओसी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरु की जायेगी. प्रस्तावित रेल थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय, बैरक सहित अन्य भवन बनाये जायेंगे. प्रत्येक रेल थाना पर करीब डेढ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा थाना का निर्माण किया जायेगा.
उमाशंकर प्रसाद, रेल एसपी, कटिहार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन