धन की नहीं होगी कमी

Updated at : 17 Oct 2017 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
धन की नहीं होगी कमी

खगड़िया/परबत्ता : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर के पूजन की परंपरा है. इस दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है. धन त्रयोदशी के दिन यमदेव की पूजा […]

विज्ञापन
खगड़िया/परबत्ता : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर के पूजन की परंपरा है. इस दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है. धन त्रयोदशी के दिन यमदेव की पूजा करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख वाला दीपक पूरी रात्रि जलाना चाहिए. इस दीपक में कुछ पैसा व कौड़ी भी डाली जाती है. राशि के अनुसार खरीदारी करने पर सालों भर धन की कमी नहीं होगी.
धनतेरस में क्या खरीदें
लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना, घर-कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए बर्तनों की खरीदारी की जाती है. इस दिन बर्तन, चांदी खरीदने से इनमें 13 गुणा वृद्धि होने की संभावना होती है
धनतेरस की पूजा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए. सबसे पहले दीपक जला कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करना चाहिए. देव कुबेर का ध्यान करते हुए फूल चढ़ाएं और ध्यान कर उन्नति की प्रार्थना करे. संसारपुर गांव निवासी पंडित अजय कांत ठाकुर बताते हैं कि खरीदारी का शुभ मुहूर्त प्रातः सात बजकर 40 मिनट से रात्रि 9 बजे से 40 मिनट तक. व्यवसाय के लिए शुभ मुहूर्त मध्यान्ह 12 बजकर 10 मीनट से सांय 6 बजकर 30 मीनट तक.
धनतेरस के दिन साबूत धनिया खरीदें, दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबूत धनिया रखे रहने दें. अगले दिन प्रात: साबूत धनिए को गमले में बो दें. ऐसी मान्यता है कि अगर साबूत धनिया से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है. अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है. पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले तो आर्थिक परेशानियां आती हैं.
खास बातें
मेष : इस राशि वाले जातक तांबे से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें तो लाभप्रद रहेगा.
वृष: इस राशि वाले जातक चांदी से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें. जैसे-चांदी का सिक्का, चम्मच, गणेश जी की मूर्ति आदि.
मिथुन : इस राशि वाले जातक शंख, मोतियों की माला, मछली घर और भगवान विष्णु की मूर्ति खरीद सकते है.
कर्क : इस राशि वाले जातक, झालों तथा पहाड़ों वाली सीनरी, सजावट से संबंधित वस्तु, मैरून रंग के पर्दे, बेडसीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते है.
सिंह : इस राशि वाले जातक सोने से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.
कन्या : इस राशि वाले जातक इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है. जैसे-मोबाइल, लेपटॉप, टीवी, फ्रिज, एसी और मिक्सी आदि.
तुला : इस राशि वाले जातक कृत्रिम ज्वेलरी, दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीदारी कर सकते है.
वृश्चिक : इस राशि वाले जातक पीतल से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.
धुन : इस राशि वाले जातक लाल रंग के गुलदस्ते खरीदारी कर सकते है.
मकर : इस राशि वाली महिलाएं चांदी से निर्मित वे वस्तुएं जो पैरों में पहनने वाली हो. इस राशि वाले पुरुष एक नारियल खरीद सकते है.
कुम्भ : इस राशि वाले जातक हनुमान जी की पंचमुखी की मूर्ति, बांस का पौधा और संगीत से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.
मीन : इस राशि वाले जातक चांदी के सिक्के, घड़ी, पेन खरीद सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन