जीपीएस को मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी
Updated at : 16 Oct 2017 1:20 PM (IST)
विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रभारी ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी (जीपीएस) इंद्रदेव प्रसाद सिंह को सियादतपुर अगुवानी पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार के भाई रिंटू कुमार ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी है. साथ ही अपशब्द बोला है. जीपीएस ने अपनी सुरक्षा के लिए परबत्ता थाना में रिन्टू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी […]
विज्ञापन
परबत्ता : प्रखंड कार्यालय में कार्यरत प्रभारी ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी (जीपीएस) इंद्रदेव प्रसाद सिंह को सियादतपुर अगुवानी पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार के भाई रिंटू कुमार ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी है.
साथ ही अपशब्द बोला है. जीपीएस ने अपनी सुरक्षा के लिए परबत्ता थाना में रिन्टू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा कि रिन्टू कुमार ने आठ मिनट तक अपशब्द बोला व गोली मारने के धमकी दी है.
इधर जीपीएस ने कहा कि पूर्व में वे सियादतपुर अगुवानी पंचायत के सचिव पद पर कार्यरत थे. इसी दौरान भी कई बार रिन्टू पंचायत कार्यों के निष्पादन के दौरान अपशब्द बोलने के साथ जान से मारने की धमकी के अलावा रंगदारी का मांग करता था. इसकी जानकारी जब पंचायत के मुखिया को दी, तो वह अपने भाई को डांट डपटकर शांत कर दिया. बीडीओ ने मुझे पंचायत से स्थानांतरित कर दिया. हमने अपना प्रभार संबंधित पंचायत सेवक को सौंप दिया.
पुनः 14 अक्तूबर को मेरे मोबाइल ( 8051800224 ) पर रिंटू कुमार आठ मिनट तक अपशब्द के साथ-साथ गोली से जान मारने की धमकी दी. इधर परबत्ता थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




