ePaper

राजस्व समाधान शिविर में 105 आवेदनों का हुआ निष्पादन

Updated at : 03 Jan 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व समाधान शिविर में 105 आवेदनों का हुआ निष्पादन

राजस्व समाधान शिविर में 105 आवेदनों का हुआ निष्पादन

विज्ञापन

गोगरी. गोगरी सहित विभिन्न अंचलों में राजस्व शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें गोगरी में 344 आवेदन भूमि संबंधी समस्या को लेकर आवेदन आये. शिविर में 150 आवेदनों का निपटारा किया गया है. बता दें कि डीएम नवीन कुमार के द्वारा जिले के अलग-अलग तिथियों को विभिन्न अंचलों में ये शिविर आयोजित करने को लेकर आदेश जारी किया गया था. ताकि आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हो सके. एसडीओ कृतिका मिश्रा, सीओ दीपक कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए उनकी भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. राजस्व शिविर में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, ई-मापी, परिमार्जन, अभियान बसेरा एवं पर्चा वितरण, आरटीपीएस से संबंधित सेवाएं तथा भू-लगान जैसे मामलों का निस्तारण किया गया, ताकि आमलोगों को समयबद्ध सेवा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन