फलका पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भड़के लोगों ने थाना में की तोड़फोड़ व सड़क जाम

Updated at : 04 Apr 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
फलका पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भड़के लोगों ने थाना में की तोड़फोड़ व सड़क जाम

फलका पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भड़के लोगों ने थाना में की तोड़फोड़ व सड़क जाम

विज्ञापन

– एसएच जाम के दौरान आक्रोशित लोगों व पुलिस में हुई झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल -आक्रोशित लोगों ने पुलिस की छिनी राइफल बरामद – लूट कांड के आरोप में दो दिन पहले युवक को पुलिस ने किया था गिरफ्तार – परिजनों ने पुलिस की पिटाई से युवक की हत्या का लगाया आरोप – पुलिस ने कहा, हाजत में फांसी लगाने की कोशिश की थी, इलाज के दौरान हुई मौत – एसपी ने लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष व केश के अनुसंधानकर्ता को किया निलंबित प्रतिनिधि, फलका (कटिहार) जिले के फलका थाना में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने फलका थाना में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने फलका मुख्य चौक पर स्टेट हाईवे-77 को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे. जाम हटाने गयी पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गयी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की राइफल छीन ली. कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई. पुलिस किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. हालांकि के बाद में कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन आक्रोशित लोग फलका थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे. दोपहर करीब दो बजे एसडीपीओ के समझाने-बुझाने पर लोग माने और जाम हटाया. इधर एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय व केश के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार को निलंबित कर दिया. मृतक गोपालपट्टी गांव निवासी पालो यादव का पुत्र राकेश यादव है. राकेश यादव को दो दिन पहले छिनतई के एक मामले में फलका पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लायी थी. शनिवार की सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत में राकेश की बेरहमी से पिटाई की. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. पुलिस उसे आनन-फानन में फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने फलका चौक पर एसएच-77 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान स्थिति काफी उग्र हो गई और भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खदेड़ दिया. इस दौरान पोठिया ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. उग्र भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली. पुलिस बल के संजीव कुमार के सिर में भी गंभीर चोट लगी है. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाना पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फड़ की. पुलिस अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागती रही. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आसपास के थानों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया. जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय. दोपहर करीब दो बजे एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. एसपी ने फलका थाना पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलते ही एसपी शिखर चौधरी फलका थाना पहुंचे और मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपित युवक को छिनतई के आरोप में गिरफ्तार कर थाना लाया गया था. हाजत में युवक ने फांसी लगाया. जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर फलका अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे रेफर करने के बाद रास्ते में मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय व केश के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस कर्मी से छिनतई की गयी राइफल को बरामद कर लिया गया है. कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला व थाना में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. जिन्हें सीसीटीवी के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है. वैसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार रात फलका पुलिस ने फलका थाना कांड संख्या-36/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार यादव , 24 वर्ष, साकिन गोपालपट्टी, थाना-फलका को गिरफ्तार कर थाना हाजत में रखा था. हाजत में अभियुक्त फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस इलाज के लिए पीएचसी फलका ले गयी. फलका से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसी क्रम में उसकी मौत हो गई. एसडीपीओ सदर 2 ने संज्ञान लेते हुए जांच कर रहे हैं. तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष, फलका व कांड के आईओ को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. कुछ लोगों ने पुलिस से हथियार छीन ली. पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए हथियार को सुरक्षित रूप से बरामद किया गया. आमलोगों से अपील है शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. शिखर चौधरी, एसपी कटिहार

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन