सलमानी पुलिस जमीनी विवाद को लेकर सक्रिय

Updated:
विज्ञापन
सलमानी पुलिस  जमीनी विवाद को लेकर सक्रिय

सलमानी पुलिस जमीनी विवाद को लेकर सक्रिय

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र बाजार में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला सालमारी थाने पहुंचा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है. मामले को लेकर प्रथम पक्ष जानिसार अहमद ने सालमारी थाने में आवेदन देकर बताया है कि हम अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करने गए थे. वहीं मेहरुन निशा ने भी आवेदन देकर उक्त जमीन पर अपनी दावेदारी की पेशकश की है. दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त करने के बाद सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने दोनों पक्षों के बीच में सहमति पत्र बनवाया. जिसमें एक सप्ताह के अंदर सीओ की मौजूदगी में जनता दरबार आयोजित कर मामले की सुनवाई किए जाने की बात कही. उपरोक्त जमीन के मामले का निष्पादन होने तक उक्त भूमि पर कोई नहीं जायेंगे. सिर्फ पानी डालने जायेंगे. बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि एक सप्ताह बाद उक्त मामले पर क्या कार्रवाई होती है. हलांकि सालमारी पुलिस की तत्परता से दोनों पक्षों का मामला थाने में सुनवाई हेतु रख लिया गया है. जनता दरबार में मामले की सुनवाई सीओ की मौजूदगी में होगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने फौरी कार्रवाई की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन