शिक्षक व अभिभावकों की बैठक छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: प्राचार्या

Updated at : 04 Apr 2026 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक व अभिभावकों की बैठक छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: प्राचार्या

शिक्षक व अभिभावकों की बैठक छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: प्राचार्या

विज्ञापन

– दो दिवसीय शिक्षक अभिभावकों की बैठक में छात्रों को प्रदान किया गया प्रगति रिपोर्ट कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद प्रसाद ने किया. उद्घाटन एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. बैठक में मुख्य रूप से अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाने तथा छात्रों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं करियर संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया. छात्रों की प्रगति एवं समस्याओं पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा की संभावना बढ़ी है. छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए अभिभावकों की ओर से आवश्यक सुझाव प्रदान किया गया. अनुशासन, उपस्थिति एवं करियर मार्गदर्शन पर विशेष बल दिया गया. अभिभावकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं गतिविधियों की जानकारी मिली. इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्रतिष्ठित शिक्षकगण उपस्थित रहे. जिनमें डॉ जयंत कुमार, डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डॉ राशिद मुस्तफा, डॉ अजय कुमार, प्रो संजय प्रसाद, प्रो अंशु प्रिया, प्रो मुकेश कुमार, प्रो अमरेंद्र भारती, प्रो अलाउद्दीन अंसारी, प्रो अभिजीत कुमार, प्रो राजू रजक सहित अन्य संकाय सदस्य शामिल थे. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए इस प्रकार की बैठकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन