आठ घंटे तक जाम में फंसकर परेशान हुए सैकड़ों लोग

Updated:
विज्ञापन
आठ घंटे तक जाम में फंसकर परेशान हुए सैकड़ों लोग

आठ घंटे तक जाम में फंसकर परेशान हुए सैकड़ों लोग

विज्ञापन

फलका फलका में आक्रोशितों के जाम के कारण करीब आठ घंटे तक एसएच 77 जाम रहा. जिसके कारण कुरसेला-फारबिसगंज सड़क पर दोनों ओर वाहनों का काफीला आठ घंअे तक जाम में फंसा. सुबह में जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि थाना हाजत में आरोपित युवक की मौत हो गयी है. उसके बाद परिजन व ग्रामीण बेकाबू होकर सड़क पर उतर आये. फलका में सड़क जाम के कारण सैकड़ों छोटे बड़े वाहन जाम में फंस गये. यात्री वाहनों से लेकर मालवाहक वाहने जाम में फंसने से हालत यह हो कि लोग टस से मस नहीं हो पा रहे थे. इस बीच कड़ी धूप ने लोगों को और ज्यादा परेशान किया. बाजार से दूर जाम में फंसे लोग पानी तक के लिए तरस गये. कई किलोमीटर से लोग अपने समान को माथे पर रखकर चलने को मजबूर हो रहे थे. सुबह सात से दोपहर दो बजे के बाद तक जाम बना रहा. इस बीच पुलिस-प्रशासन की ओर से आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाता रहा. लेकिन लोग किसी की केोई बात सुनने को तैयार नहीं थे. लोग पुलिस पर इस कदर नाराज थे कि दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे. राइफल छिन रहे थे्. इसमें कई पुलिस बल घायल भी हुए है. पीटाई का वीडियो सोशन मीडिया पर दौड़ रहा है. जाम के दौरान पुलिस बिल्कुल लाचार दिखी. जाम के कारण फलका की अधिकांश दुकानें भी बंद रही है. जिसके कारण लोगों को सामन भी नहीं मिल रहा था. स्थानीय लोगों में दहशत भी रहा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन