युवक ने महिला व उसके परिजनों से की मारपीट, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
युवक ने महिला व उसके परिजनों से की मारपीट, गिरफ्तार

बोली पीड़िता-आरोपित शराब व अन्य नशीले पदार्थों का करता है सेवन

विज्ञापन

फलका. थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव में एक महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गयी है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रंगाकोल गांव निवासी रिंकू देवी ने फलका थाना में आवेदन देकर गांव के ही मनीष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता है. नशे की हालत में उसके घर के आसपास पहुंचकर गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करता रहता है. इससे उनका परिवार लंबे समय से परेशान था. सोमवार को मनीष कुमार नशे की हालत में उनके घर के समीप पहुंचा और रिंकू देवी को रोककर जान से मारने की धमकी देने लगा. विरोध करने पर आरोपित ने उनके भतीजे बंटी यादव के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गयी. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन