गुरुनानक कन्या उवि में हुआ अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन

गुरुनानक कन्या उवि में हुआ अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन
बरारी प्लस टू गुरुनानक कन्या उवि गुरुबाजार के प्रांगण में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया नारायणपुर, भागलपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 45वां काउंटडाउन के तहत योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुनानक कउवि के प्रधानाध्यापक भगत सिंह, प्लस टू जागेश्वर उच्च विद्यालय बरारी के प्रधानाध्यापक सौरभ प्रसून, संस्था के सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी, शिक्षिका रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवित कर किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ सुधांशु कुमार व डॉ पुष्पराज कुमार ने करीब 800 की संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सूक्ष्म आसन, कटि आसन, त्रिकोण आसन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, स्कन्ध आसन, शशकासन सहित अनुलोम-विलोम, कपाल भाती, भ्रामरी प्राणायाम, ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कराया. इससे होने वाले लाभ को भी विस्तार से बताया गया. इनके द्वारा कहा गया कि बिना कोई आर्थिक खर्च तथा परेशानी से सहज सुलभ तरीके से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. साथ ही उपस्थित सभी लोगों, छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं हैबिल्ड द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800 315 7008 पर मिस्ड कॉल कर जुड़कर 14 दिनों का फ्री ऑनलाइन योग प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










