मनसाही में प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ वाहन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 May 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मनसाही में प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ वाहन

मनसाही में प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ वाहन

विज्ञापन

– हादसे को दे रहे दावत मनसाही मनसाही परिक्षेत्र में प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद धुआं रहित तीन पहिया जुगाड़ वाहन बेलगाम होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं. ओवरलोड और प्रदूषण फैला रहे ये वाहन न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि बड़ी दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित कर रहे हैं. एनएच-131ए पर खुलेआम चल रहे प्रतिबंधित वाहन मनसाही क्षेत्र के एनएच 131ए समेत आसपास के इलाकों में प्रतिबंधित भुटभुटी गाड़ियां खुलेआम फर्राटा भर रही हैं. इन वाहनों पर प्रशासन ने सख्त रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है. इसके बावजूद प्रशासन की नाक के नीचे से ये गाड़ियां ओवरलोड होकर सड़कों पर आवाजाही कर रही हैं. टैक्स वसूली भी जारी, पर कार्रवाई नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि निगम कर्मियों द्वारा इन प्रतिबंधित वाहनों से सड़क पर टैक्स भी वसूला जाता है. एक तरफ प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है, दूसरी तरफ टैक्स लेकर इन्हें चलने की छूट दी जा रही है. प्रदूषण के साथ हादसे का खतरा ये धुआं रहित वाहन चलते समय काला धुआं छोड़कर वायु प्रदूषण फैला रहे हैं. साथ ही क्षमता से अधिक सवारी और सामान लादकर ओवरलोड चलने के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है. तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण ये आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं. जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर इन भुटभुटी गाड़ियों से कोई बड़ी घटना हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए न तो जिला प्रशासन आगे आता है और न ही पुलिस प्रशासन. सख्त कार्रवाई की मांग क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंधित गाड़ियों पर सख्ती से रोक लगाई जाय. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो. ताकि सड़क हादसों और प्रदूषण पर लगाम लग सके. लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त कदम नहीं उठायेगा, तब तक ये वाहन यूं ही बेलगाम चलते रहेंगे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन