बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा मिस्त्री, गिरकर हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन
बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा मिस्त्री, गिरकर हुआ घायल

बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा मिस्त्री, गिरकर हुआ घायल

विज्ञापन

कटिहार शहर में बिजली ठीक करने के दौरान एक निजी बिजली मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया. पोल पर चढ़कर बिजली मरम्मत का कार्य कर रहे मिस्त्री का अचानक संतुलन बिगड़ गया. जिससे वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार सुबह शहर के गोशाला चौक के पास की है. घायल की पहचान गोशाला रामसभा निवासी निजी बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र शाह के रूप में हुई है. धर्मेंद्र शाह किसी उपभोक्ता के घर की खराब बिजली लाइन को ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़े थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया. वह सीधे पोल से नीचे सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में घायल मिस्त्री को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लगी है. जबकि हाथ और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन