राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान तेज
कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष रणवीर सिंह तथा अवर न्यायाधीश सह सचिव कमलेश सिंह देव के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक पवन कुमार ने विभिन्न चौक-चौराहों, न्यायालय परिसर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लोक अदालत से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क कानूनी सलाह, सहायता, अधिवक्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाता है. आगामी 9 मई को व्यवहार न्यायालय कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से लोगों को अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की गयी. जागरूकता अभियान के दौरान बैंक ऋण, बिजली बिल, पानी बिल, पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना दावा व अन्य सुलहनीय फौजदारी, दीवानी मामलों का आपसी समझौते के आधार पर नि:शुल्क निपटारा किए जाने की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में कोर्ट फीस एवं वकील शुल्क भी नहीं लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










