वनवासी कल्याण छात्रावास की बालिकाओं के लिए लगाया योग शिविर

वनवासी कल्याण छात्रावास की बालिकाओं के लिए लगाया योग शिविर
कटिहार शशि डालमिया बालिका वनवासी छात्रावास में शुक्रवार को योग मृद्रा पीठ फाउंडेशन की ओर से वनवासी बालिकाओं के बीच योग शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संचालक गोविंद शर्मा उपस्थित थे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि डालमिया वनवासी बालिका छात्रावास की अध्यक्ष छाया तिवारी ने किया. योग मुद्रा पीठ फाउंडेशन की संचालिका सह योग प्रशिक्षक पायल राय ने बालिकाओं को विभिन्न सरल योग का अभ्यास कराया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के भागदोड़ के जीवन में हम योग के माध्यम से अपने जीवन को कष्टों से दूर रख कर तन मन से स्वस्थ राह सकते है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छाया तिवारी ने कहा कि योग प्रशिक्षक पायल राय ने अपना बहुमूल्य समय योग का प्रशिक्षण वनवासी छात्रावास के छात्राओं को दिया है, जो छात्राओं के शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होगा. छात्रावास समाज के सहयोग से चलता है. समाज के लोगों को आगे आकर इस समाज को आगे ले जाने की पहल करनी चाहिए. इस उअवसर पर वार्ड पार्षद किशन बजाज, संघ के सेवा प्रमुख अवधेश, संस्था कि सचिव सविता सुमित, उपाध्यक्ष विभा मिश्रा, आरती चौधरी, सदस्य नीलू साह, मीना डोकानियां, राम विलास केसरी, दीपानिता, श्रेया, दिशा, अजय, सुमित, अभिषेक तिवारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




