विस चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं होंगे सम्मानित

विस चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं होंगे सम्मानित
कटिहार बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद जदयू प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किए जाने के बाद अब जिला स्तर पर भी जदयू अपने उन जांबाज सिपाहियों को सम्मान देगी. जीत की इस लड़ाई में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी अहम भूमिका निभायी. चार जनवरी को कटिहार जिला में जदयू की और से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. शनिवार को जिला अतिथि गृह में जिला जदयू की एक बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने की. संगठन प्रभारी चंदन पटेल, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की. जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि कटिहार जिला की सात विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर एनडीए की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और जमीनी स्तर पर किए गए कार्य का परिणाम है. यह सफलता तभी संभव हो सकी जब जदयू के कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही की तरह घर-घर जाकर संगठन और गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे. एनडीए की जीत को सुनक्षित किया. वैसे तमाम अपने सिपाहियों को संभावित शहर के टाउन हॉल में जदयू उनका सम्मान करेंगी. मुख्य अतिथि जदयू के कई मंत्री और प्रदेश के नेता भी सम्मलित होंगे. इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव, अमित साह, आशीष बलिदानी, राजाराम महतो, राम नारायण चौहान, राजेश चमरिया, सुभाष चंद्र झा, राजेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अंबिका सिंह, मुकेश कुमार उरांव थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




