मुकूरिया में महिला संवाद का हुआ आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
मुकूरिया में महिला संवाद का हुआ आयोजन

मुकूरिया में महिला संवाद का हुआ आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन प्रखंड के मुकुरिया पंचायत के नौरंगा गांव में नूरी जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों के आमसभा में मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार सरकार की महिला विकास योजनाओं का लाभ जीविका दीदियों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाना था. उनकी अपेक्षाएं जानना था. जीविका ने खुलकर अपनी मांगे और समस्याएं रखी. महिलाओं ने जीविका से जुड़ कर आत्मनिर्भर होने की बात कहते हुए कहा कि बिहार सरकार का यह सराहनीय प्रयास है. हजारों महिलाओं का समाज में इज्जत, सम्मान बढ़ा है. कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंसार अनवर, टीम लीडर ओमप्रकाश मेहता, सीएम पुतुल देवी, प्रोनोती देवी, दिपाली देवी, अरमीना खातून, प्रियंका दास, सीआरपी टुन्नी कुमारी, अनिता कर्मकार, मनवरी खातून आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में लगभग 229 दीदियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन