बलिया बेलौन में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बलिया बेलौन में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. कांड संख्या 175/25 में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. महिला तस्कर रीना देवी 10 लीटर देसी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया. पुलिस ने कहा, क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. दूसरा मामला कांड संख्या 176/25 में गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकना चाहा. लेकिन वह 96 लीटर देसी शराब से भरा बोरा फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर ली है. आरोपित की तलाश जारी है. तकनीकी और स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि पुलिस अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन