नीतीश कुमार के खास रहे केसी त्यागी का जदयू से मोहभंग, दिया इस्तीफा, क्यों चल रहे थे नाराज

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार और केसी त्यागी

Bihar Politics: जदयू के पूर्व मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. लंबे समय से पार्टी लाइन से अलग स्टैंड लेने के कारण वे हाशिए पर थे. उन्होंने कहा कि अब वे दोबारा सदस्यता नहीं लेंगे और 22 मार्च को समर्थकों के साथ अगली रणनीति तय करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: केसी त्यागी ने आखिरकार जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे दिया है. पिछले कुछ दिनों से वह अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे थे और खिलाफ में बयान दे रहे थे. इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि पार्टी से उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलने वाला था. अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस्तीफा शेयर कर इस बात को साफ कर दिया है कि वह जदयू की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं और आगे सदस्यता नहीं लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
केसी त्यागी का इस्तीफा पत्र

पुराने दिनों को याद कर क्या बोले

त्यागी ने अपने इस्तीफे में पुराने दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि 2003 में जब जदयू बनी थी, तब उन्होंने जॉर्ज फर्नांडिस के साथ मिलकर पार्टी में अहम भूमिका निभाई थी. बाद में शरद यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी उन्होंने काम किया. वह पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं. इस्तीफे में उन्होंने यह भी कहा कि उनका नीतीश कुमार के प्रति सम्मान हमेशा बना रहेगा, लेकिन अब उन्होंने पार्टी से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आगे का क्या प्लान

केसी त्यागी ने बताया कि 22 मार्च को अपने समर्थकों और साथियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी. माना जा रहा है कि वह जल्द ही कोई नया रास्ता चुन सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्यागी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं, क्योंकि वहां उनके काफी समर्थक हैं. पिछले समय में वह कई मुद्दों पर अपनी पार्टी लाइन से अलग राय रखते नजर आए थे.

आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को लेकर बयान और फिलिस्तीन के मुद्दे पर उन्होंने पार्टी से अलग स्टैंड रखा था. इस पर पार्टी ने कहा था कि केसी त्यागी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं तो उनके बयान को जदयू से जोड़कर नहीं देखा जाये. काफी समय से पार्टी भी उन्हें ज्यादा महत्व नहीं दे रही थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश का भी अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन