22 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

22 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान रीना देवी, पति रूपलाल उरांव, कोठी टोला, रौतारा थाना निवासी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 लीटर देशी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, रीना देवी लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त थी. फिलहाल महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










