कोलासी में महिला तस्कर गिरफ्तार, नौ लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
कोलासी में महिला तस्कर गिरफ्तार, नौ लीटर शराब बरामद

कोलासी पुलिस ने एक महिला को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी में नया टोला तिनघरिया, थाना कुरसेला निवासी नितू देवी पति राजमुनी सहनी को कोलासी पुलिस ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला अवैध रूप से विदेशी शराब लेकर जा रही है. सूचना के आधार पर कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान नितू देवी के पास से कुल 9.480 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन