महिला की हत्याकर शव आंगन में फेंका, सनसनी

Updated at : 26 Nov 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की हत्याकर शव आंगन में फेंका, सनसनी

महिला की हत्याकर शव आंगन में फेंका

विज्ञापन

महिला की हत्याकर शव आंगन में फेंका, सनसनी – पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति मजदूरी करने गया है प्रदेश फोटो 36 कैप्शन- घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ बरारी (कटिहार) थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत की जगदीशपुर वार्ड सात में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने महिला की हत्याकर शव आंगन में फेंक दिया. महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. परिजनों ने आशंका जताई महिला के साथ पहले मारपीट की गई फिर हत्याकर शव आंगन में फेंक दिया गया. सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार सिंह, एफएसएल व डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंचकर जांच की. परिजनों ने बताया कि बुधवार को सुबह में देर तक शोभा देवी पति महेश मंडल घर से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कई बार आवाज लगायी. जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर के दरवाजा से झांकने पर सीढ़ी के पास आंगन में वह गिरी दिखी. मृतका के जेठ शंकर मंडल, देवर सह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार की रात शोभा देवी पड़ोस में एक शादी में भोज खाने गई थी. 9 बजे रात में घर लौटी थी. बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों को शंका हुई. आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा से झांककर देखने पर शोभा देवी आंगन में सीढ़ी के पास गिरी थी. जब घर में प्रवेश किया तो वह मृत मिली. घर में कई सामान भी बिखरे हुए थे. परिजनों ने बताया कि शोभा देवी घर में अकेली रहती थी. पति महेश कुमार मंडल दिल्ली में काम करते हैं जबकि, एक मात्र बेटा सुजीत कुमार मंडल पटना में रहकर पढ़ाई करता है. वहीं एसडीपीओ सदर- टू रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदीशपुर की शोभा देवी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है. घटना का उद्भेदन कर अपराधी जल्द कानून के शिकंजे में होगा. मृतिका महिला के साथ क्या घटना घटित हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद हीं खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन