नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 10:40 PM

विज्ञापन

नर्सिंग होम बंद कर फरार हुए डॉक्टर व कर्मी,जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

बरारी. बरारी हाट सिवाना रोड स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार को बच्चेदानी का ऑपरेशन के दौरान महिला की स्थिति बिगड़ने से मौत हो गयी. घटना के बाद भयभीत नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मी नर्सिंग होम से शव बाहर कर ताला लगाकर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्द टोली बारीनगर निवासी महिला फुल कुमारी उम्र 25 वर्ष को नर्सिंग होम में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए परिजन लेकर पहुंचे थे. जहां नर्सिंग होम संचालक ने झांसा देकर ऑपरेशन करने के लिए राजी कर लिया. डॉक्टर व कर्मी महिला का ऑपरेशन शुरू किया. महिला की हालत बिगड़ने पर उसे आनन- फानन में रेफर करने की तैयारी में जुट गये. इस दौरान महिला की मौत हो जाने से हंगामे का आसार देखते हीं मरीज को बाहर निकाल नर्सिंग होम में ताला लगाकर सभी कर्मी एवं चिकित्सक फरार हो गये. मृतका के पिता पांचू महतो ने नर्सिंग संचालक एवं चिकित्सक पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है. बताया जाता हैं कि इस नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड एवं एनआईसीयू की व्यवस्था के नाम पर मरीज को भर्ती किया जाता है. आरोप है कि ग्रामीण चिकित्सक के हाथों संचालन कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जाता है. नर्सिंग होम संचालक से फोन पर बात करने की कोशिश गई लेकिन स्वीच ऑफ था. पीड़ित परिजनों ने स्थानीय अधिकारी को भी इसकी जानकारी देने की बात कही है. पिछले दिनों जिला से आई टीम ने भी उक्त नर्सिंग होम में छापेमारी की थी, जहां दो नवजात को कमरे में बंद पाया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं. यदि आवेदन मिलता हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन