घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में इलाजरत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में इलाजरत

घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में इलाजरत

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक महिला ने जहर खा लिया. परिजनों ने समय रहते उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार सही समय पर इलाज शुरू हो गया. जिससे जान बच गयी. हालांकि महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि बिंदुला देवी का अपने पति मीतिक लाल मंडल से किसी बात पर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पति ने उसे पीट दिया. इससे आहत होकर बिंदुला देवी ने जहर खा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें अस्पताल ले आये. परिजनों के मुताबिक बिंदुला देवी और मीतिक लाल मंडल की शादी को करीब दस साल हो गया है. लेकिन अब तक उन्हें संतान सुख नहीं मिला है. इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन