Pawan Kalyan की सर्जरी के बाद कैसी है तबीयत? पत्नी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

पवन कल्याण, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Kalyan Health Update: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी सर्जरी की गई, जो सफल रही. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है.
Pawan Kalyan Health Update: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण को शनिवार ( 19 अप्रैल) को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण सर्जरी से गुजरना पड़ा. ऑपरेशन सफल रहा और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. इस बीच उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि पवन तेजी से रिकवर कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.
अचानक बिगड़ी तबीयत
शुक्रवार सुबह अधिकारियों के साथ एक मीटिंग के दौरान पवन कल्याण की तबीयत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए और तुरंत अस्पताल में भर्ती हुए. वहां उनकी कई जांचें की गईं. रिपोर्ट्स देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद ले जाने का फैसला किया, जहां आगे की जांच के बाद तुरंत सर्जरी करने की सलाह दी गई.
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी पूरी तरह सफल रही है. फिलहाल पवन कल्याण की स्थिति स्थिर है और उन्हें 7 से 10 दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है. हालांकि, पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है और आगे कुछ सावधानियां बरतनी होंगी.
फिल्म जगत से मिली दुआएं
पवन कल्याण के जल्द ठीक होने की खबर सामने आते ही फिल्म और राजनीति जगत से शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया. एक्टर साई धरम तेज ने एक्स पर लिखा, “मेरे प्यारे चिन्ना मामा पवन कल्याण, आप जल्द ठीक हो जाएं. लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं भी आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सर्जरी बहुत अच्छी तरह से हुई है और मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ही फिर से लोगों की सेवा करते नजर आएंगे. अपना ख्याल रखें.” उनके भाई और एक्टर नागा बाबू कोनिडेला ने लिखा, “हमारे प्रिय पवन कल्याण ने सफलतापूर्वक चिकित्सा प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब वे सुरक्षित, स्वस्थ और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उन्हें केवल कुछ दिनों के आराम की जरूरत है, इसके बाद वे नई ऊर्जा के साथ लौटेंगे. आइए हम सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.”
यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










