व्हाइट 11 जूनियर ने न्यू इंडिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन को 9 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
व्हाइट 11 जूनियर ने न्यू इंडिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन को 9 विकेट से हराया

व्हाइट 11 जूनियर ने न्यू इंडिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन को 9 विकेट से हराया

विज्ञापन

कटिहार शहर के माहेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल बी में सोमवार का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन और व्हाइट इलेवन जूनियर के बीच खेला गया. जिसमें व्हाइट जूनियर की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 117 रनों का लक्ष्य दिया. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए किशु राज 29 रन, अंकुश 15 रन और हरिओम ने 13 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में व्हाइट इलेवन जूनियर की तरफ से साहिल खान ने 5 विकेट, अमन राज ने 3 विकेट और यश, हर्ष ने 1 विकेट लिया. 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट इलेवन जूनियर 20.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 118 रन बना कर नौ विकेट से मैच जीत गयी. व्हाइट इलेवन जूनियर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यश राज ने सर्वाधिक 62 रन और आरुष ने 40 रन बनाया. गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से किशु ने एक विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साहिल खान को दिया गया. निर्णायक के रूप में अनुराज साह और औरेंगजेब रहे. मंगलवार का मैच शुभम क्रिकेट एकेडमी और नाईट क्रिकेट क्लब सलमारी के बीच खेला जायेगा. जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार यादव ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन