गर्मी में भी नल जल योजना से नहीं मिल रहा है पानी

Updated at : 14 Jun 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी में भी नल जल योजना से नहीं मिल रहा है पानी

गर्मी में भी नल जल योजना से नहीं मिल रहा है पानी

विज्ञापन

बलिया बेलौन क्षेत्र में सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना में करोड़ों खर्च करने के बाद भी सही ढंग से संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. बलिया बेलौन थाना प्रांगण में लगा पानी टंकी से विगत दो माह से पानी सप्लाई बंद रहने से शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है. थाना जैसे सार्वजनिक स्थल पर पानी सप्लाई बंद रहने से लोगों ने आक्रोश जताया. ग्रामीण बताते हैं कि बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. विभाग के अधिकारी व ठेकेदार की लापरवाही के कारण टंकी से पानी का सप्लाई बंद है. पानी टंकी शोभा की वस्तु बन खड़ा है. क्षेत्र के बलिया बेलौन सहित सभी पंचायतों की स्थिति जस की तस है. बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कहा की इस योजना का बहुत बुरा हाल है. संवेदक व विभाग के पदाधिकारी ने जल योजना के प्रति इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि कभी भी टंकी का पानी सही तरह से नहीं मिला है. योजना में मेंटिनेंस की घोर कमी है. पाइप लिंकेज, नल टूटा होना आम बात है. संवेदक की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है. संवेदक की लापरवाही के कारण यह योजना विफल साबित हो रहा है. विभागीय अधिकारी जांच कर सूचारू रूप से घर घर नल का जल पहुंचाने का प्रयास नहीं करते है तो लोग सडक पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होंगे. शिकायत पदाधिकारी या ठेकेदार के करने पर इस का कुछ असर नहीं दिख रहा है. करोडों की लागत से प्रत्येक पंचायत में घर घर नल का जल योजना का शुभारंभ तो हुआ. लेकिन सरजमीन पर खानापूर्ति हो रहा है. क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन