शहर के हरिगंज चौक पर हाई मास्ट लाइट का सांसद ने किया लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
शहर के हरिगंज चौक पर हाई मास्ट लाइट का सांसद ने किया लोकार्पण

शहर के हरिगंज चौक पर हाई मास्ट लाइट का सांसद ने किया लोकार्पण

विज्ञापन

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र के हरिगंज चौक पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अनुशंसित 150 डब्लू × 10 एलइडी लाइट अधिष्ठापन कार्य का रविवार को लोकार्पण किया. इस मौके पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि हरिगंज चौक पर हाई मास्ट लाइट लगने से यहां के स्थानीय निवासी एवं व्यापारियों को बेहद लाभ मिलेगा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी लाभप्रद रहेगा. सांसद ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं कटिहार संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा. इस अवसर पर कटिहार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, दिलीप विश्वास, बीके ठाकुर, नगर अध्यक्ष अ पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, पूर्व वार्ड पार्षद नसीम, विश्वनाथ साह, अरुण प्यासा, अमर तिवारी, मनोज यादव आदि नेताओं सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन