हेल्दी भी, टेस्टी भी! नये साल में बिना मैदा-चीनी के ऐसे बनाएं जलेबी, डायबिटीज वाले टूट पड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन

प्लेट में रखी बिना मैदे और चीनी की जलेबी, Pic Credit- Chatgpt

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

New Year Recipes: नये साल पर अगर आप मीठा खाना चाहते हैं लेकिन चीनी और मैदे से परहेज है, तो यह हेल्दी जलेबी रेसिपी आपके लिए है. ओट्स, बेसन और खजूर से बनी यह जलेबी स्वाद में पारंपरिक है और हेल्थ कॉन्शियस लोगों व डायबिटीज वालों के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती है.

विज्ञापन

New Year Recipes: नये साल स्वागत में तरह तरह के पकवान बनाने की बहुत पुरानी परंपरा है. खासकर इस मौके पर कुछ मीठा हो जाए और वह भी जलेबी तो इससे बेहतर कुछ नहीं. लेकिन जलेबी को हेल्थ कॉन्शियस लोग इसलिए खाना पसंद नहीं करते क्योंकि वह मैदे और चीनी से बनी होती है. अगर बिना मैदे और चीनी की जलेबी बन जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं है. मगर सबसे बड़ी टेंशन ये है कि बिना इन दो सामग्री के जलेबी बनाए तो कैसे बनाए तो कैसे बनाए. आज हम आपको इस लेख में बिना मैदे और चीनी के जलेबी बनाना बताएंगे. खास बात ये है कि इसका बिल्कुल पारंपरिक जलेबी जैसा ही होगा.

विज्ञापन

बिना मैदे और चीनी के जलेबी बनाने की जरूरी सामग्री

  • ओट्स पाउडर- 1 कप
  • बेसन- ½ कप
  • दही- ½ कप
  • हल्दी- एक चुटकी (रंग के लिए)
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
  • इलायची पाउडर- ½ चम्मच
  • देसी घी या तेल- तलने के लिए

Also Read: Triple Veg Sandwich Recipe: हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट के साथ बनाएं ट्रिपल वेज सैंडविच, बच्चों की भूख मिटे और मां की टेंशन हो दूर

शुगर फ्री चाशनी के लिए जरूरी सामग्री

  • खजूर का पेस्ट- 1 कप
  • पानी- ½ कप
  • केसर- कुछ धागे

बिना मैदे और चीनी के जलेबी बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओट्स पाउडर, बेसन, दही, हल्दी और बेकिंग सोडा को मिलाकर गाढ़ा, स्मूद बैटर तैयार कर लें. अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रखें.
  • एब एक दूसरे पैन में खजूर का पेस्ट और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब हल्की गाढ़ी चाशनी बन जाए तो गैस बंद कर दें. अब इसमें इलायची और केसर मिला लें.
  • अब कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. फिर बैटर को पाइपिंग बैग या पन्नी में भरकर तेल में गोल-घुमावदार जलेबी का आकार दें.
  • मध्यम आंच पर जलेबी को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • अंतिम में गरम जलेबी को तुरंत खजूर की चाशनी में डालें और 1–2 मिनट बाद निकाल लें, आपका बिना चीनी और मैदे की जलेबी तैयार हो गयी है.

Also Read: Roasted Chicken Recipe: क्रिसमस पार्टी का मजा बढ़ाएंगे सुपर टेस्टी रोस्टेड चिकन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola