ePaper

वृश्चिक राशिफल 23 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा बेहद प्रभावशाली, सामाज में बढ़ेगी आपकी लोकप्रियता

Updated at : 23 Feb 2026 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल 23 फरवरी 2026

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 Febuary 2026: आज 23 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही खास है क्योंकि कुंभ राशि में पंचग्रही योग बना हुआ है. सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु एक ही राशि (कुंभ) में मौजूद हैं, जो युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत हैं. चंद्रमा मेष राशि में रहकर जोश बढ़ा रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 23 Febuary 2026 वृश्चिक राशि- मंगल का कुंभ में जाना करियर में नए पार्टनर और माता-पिता की सलाह का महत्व बढ़ाएगा. सोशल वर्क या समाज सेवा से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. ऑफिस या बिजनेस में पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. मम्मी-पापा की सलाह को इग्नोर न करें, उनके सुझाव आपको किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं.

करियर-बिजनेस: मंगल का कुंभ में होना आपके करियर में बड़ी पार्टनरशिप के योग बना रहा है. समाज सेवा या राजनीति से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन बहुत ही प्रभावशाली रहेगा, आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले माता-पिता की सलाह लेना आपके लिए “ब्रह्मास्त्र” साबित होगा, जो आपको किसी बड़ी कानूनी उलझन से बचा सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज गंभीरता और प्रतिबद्धता देखने को मिलेगी. आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए परिवार से बात कर सकते हैं. पार्टनर के साथ भविष्य के निवेश को लेकर आपकी चर्चा सफल रहेगी. सिंगल युवाओं को आज किसी सामाजिक समारोह में कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनकी लाइफ में ठहराव लाएगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम है, लेकिन मंगल की ऊर्जा आपको थोड़ा बेचैन और जल्दबाज बना सकती है. सिरदर्द या आंखों में थकान महसूस हो तो काम से ब्रेक लें. मम्मी-पापा की सेहत का ख्याल रखना आज आपके लिए मानसिक शांति का स्रोत बनेगा. आज प्राणायाम करना आपके फेफड़ों और मस्तिष्क के लिए बहुत लाभकारी होगा.

आज का राशिफल.

सावधानी: किसी भी पार्टनरशिप डील को साइन करने से पहले उसके हर पहलू की जांच-पड़ताल जरूर करें.

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और ‘सुंदरकांड’ का पाठ करें.

शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 23 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola