मकर राशिफल 23 फरवरी 2026: क्रिएटिव कामों में मिलेगी सफलता, सेहत का रखें ख्याल

आज का मकर राशिफल 23 फरवरी 2026
Aaj Ka Makar Rashifal 23 Febuary 2026: आज 23 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही खास है क्योंकि कुंभ राशि में पंचग्रही योग बना हुआ है. सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु एक ही राशि (कुंभ) में मौजूद हैं, जो युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत हैं. चंद्रमा मेष राशि में रहकर जोश बढ़ा रहे हैं.
Aaj Ka Makar Rashifal 23 Febuary 2026: मकर राशि- आपकी राशि के स्वामी शनि और कुंभ के ग्रहों का योग क्रिएटिविटी और एनर्जी देगा. आज का दिन मिला-जुला रहेगा. अपनी एनर्जी को इधर-उधर बर्बाद करने के बजाय प्रोडक्टिव कामों में लगाएं. स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से थोड़ा उचट सकता है पर क्रिएटिव कामों में उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी. शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के स्वामी शनि और कुंभ के ग्रहों का योग आपको क्रिएटिव करियर में बड़ी सफलता दिलाएगा. अगर आप डिजाइनिंग, लेखन या किसी कलात्मक क्षेत्र में हैं, तो आज आपका काम वायरल हो सकता है. स्टूडेंट्स का मन आज थ्योरिटिकल पढ़ाई से हटकर प्रैक्टिकल या क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में ज्यादा लगेगा, जहां वे अपनी बुद्धिमानी का लोहा मनवाएंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन मैच्योरिटी का है. आप और आपका पार्टनर मिलकर अपनी पिछली गलतियों से सीखेंगे और रिश्ते को मजबूत बनाएंगे. शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा. सिंगल युवाओं को आज किसी हॉबी क्लास या वर्कशॉप में अपना क्रश मिल सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं क्योंकि आपकी ऊर्जा कई दिशाओं में बिखरी हुई है. अपनी एनर्जी को प्रोडक्टिव कामों में लगाएं. मानसिक थकान से बचने के लिए संगीत सुनें. जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से सख्त परहेज करें वरना गला खराब हो सकता है. शाम का समय ध्यान के लिए सबसे उत्तम है.
सावधानी: अपनी ऊर्जा को फालतू की बहस में बर्बाद न करें, फोकस अपने गोल पर रखें.
उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें.
शुभ अंक-5.
शुभ रंग- जामुनी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 23 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




