Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत पहुंचीं बाबा बैद्यनाथ धाम, पहली बार की पूजा, देखें वीडियो

देवघर बाबा मंदिर में पूजा करती कंगना रनौत, फोटो एक्स
Kangana Ranaut Video: बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को देवघर पहुंचीं. जहां उन्होंने अपनी पारी बाबा बैद्यनाथ की पूजा की. पूजा करने के बाद कंगना ने मीडिया से भी बात की.
Kangana Ranaut Video: बाबा धाम में पूजा-अर्चना के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, “मैंने यहां पहली बार पूजा की और मैं धन्य महसूस कर रही हूं. बाबा से प्रार्थना करती हूं कि मैं यहां आती रहूं. मैंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की है.
कंगना ने नये साल की शुभकामनाएं दीं
झारखंड दौरे पर पहुंचीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नए साल से पहले लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- कुछ दिनों बाद नये साल आने वाला है. हालांकि यह सनातन धर्म का नया साल नहीं है, लेकिन फिर भी मैं नये साल में सब खुश रहें. सबकी मंगल कामना करती हूं.
कंगना को देखने के लिए उमड़ी भीड़
कंगना रनौत भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाबा धाम पहुंचीं. हालांकि भारी भीड़ में कंगना रनौत को पूजा करनी पड़ी. उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि रनौत ने भीड़ को नाराज भी नहीं किया और सबके साथ खुश होकर बाबा की पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










