25 हजार का इनामी अपराधी अंकित चौहान गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

देसी पिस्टल, 31 कारतूस के साथ की गिरफ्तारी
विज्ञापन
मेयर हत्याकांड समेत सात मामलों में था आरोपित
कटिहार. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अंकित चौहान को एक देसी पिस्टल और 31 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है. एसडीपीओ सदर विशाल आनंद ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को सूचना मिली थी कि ड्राइवर टोला, ग्रीन सोपारा वार्ड-16, संतोषी चौक के पास एक स्कॉर्पियो में सवार अपराधी शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. सूचना पर पुलिस बल और तकनीकी टीम ने तुरंत छापेमारी की. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर अंकित चौहान को पकड़ लिया गया.गिरफ्तार अंकित चौहान 28 वर्ष, पिता स्व विजय चौहान, ड्राइवर टोला, ग्रीनसोपारा वार्ड-16 का रहने वाला है. तलाशी में उसके पास से लोड देसी पिस्टल, 31 कारतूस, 2 मोबाइल और स्कॉर्पियो बरामद हुए. बरामद सामान को जब्त कर नगर थाना में कांड संख्या-632/26 दर्ज किया गया है. उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
सात आपराधिक मामलों में था आरोपित
एसडीपीओ ने बताया कि अंकित चौहान मुफस्सिल थाना कांड संख्या144/25, धीरज साह हत्याकांड में वांछित था. जमीन खरीद-बिक्री विवाद से जुड़े इस कांड में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. अंकित का लंबा आपराधिक इतिहास है. अंकित नगर थाना कांड 223/21, 152/19, 416/21, 836/22, 192/23, 56/18 और मुफस्सिल थाना कांड 144/25 में आरोपित है. इसमें मेयर हत्याकांड, हत्या की कोशिश, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं. पुलिस अब इसके नेटवर्क और हथियार सप्लाई चेन की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










