ग्रामीणों ने शिक्षा सेवक के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगा डीएम को दिया आवेदन

Updated at : 23 Jun 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शिक्षा सेवक के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगा डीएम को दिया आवेदन

ग्रामीणों ने शिक्षा सेवक के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगा डीएम को दिया आवेदन

विज्ञापन

बलिया बेलौन आजमनगर के पिंढाल पंचायत के पोठिया गांव के ग्रामीणों ने डीएम सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई को आवेदन देकर प्राथमिक विद्यालय पोठिया में शिक्षा सेवक के चयन में विद्यालय प्रधान द्वारा गलत तरीके से चयन किये जाने का आरोप लगाया है. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि प्राथमिक विद्यालय पोठिया में एक शिक्षा सेवक का पद रिक्त है. उस रिक्ति को भरने के लिए बहाली प्रक्रिया अपनाई जा रही है. गलत तरीके से विद्यायल प्रधान द्वारा चयन किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है की आवेदकों को पोषक क्षेत्र से बाहर बताई कर रद्द कर दिया है. पोषक क्षेत्र के हैं. जिनका चयन किया गया है. वह इस पोषक क्षेत्र के नहीं होने का दावा भी किया जा रहा है. ज्ञात हो की 26 आवेदकों ने आवेदन किया है. एक को छोड़कर कर अन्य अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया है. विद्यालय प्रधान अपने मनमाने ढंग से मोनी कुमारी का चयन किया है. पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बताया. नाराज ग्रामीणों ने चयन समिति एवं विद्यालय प्रधान का विरोध करते हुए सभी वरीय पदाधिकारी को आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन