आरपीएफ जवानों को एचआईवी-एड्स और स्वैच्छिक रक्तदान का दिया गया प्रशिक्षण, 100 से अधिक कर्मियों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण में बैठे अधिकारी और आरपीएफ जवान | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण में बैठे अधिकारी और आरपीएफ जवान | Prabhat Khabar Network

कटिहार में सोमवार को आरपीएफ जवानों के लिए एचआईवी-एड्स जागरूकता और स्वैच्छिक रक्तदान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 100 जवानों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें रोकथाम, उपचार और कानूनी अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Katihar News: कटिहार में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई द्वारा सोमवार को सदर अस्पताल सभागार में एचआईवी-एड्स जागरूकता एवं स्वैच्छिक रक्तदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के लगभग 100 जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान एचआईवी-एड्स की रोकथाम, उपचार, कानूनी अधिकारों और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गयी.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन आरपीएफ इंस्पेक्टर अभेदानंद सिंह, सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी, ब्लड सेंटर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. सुमन तथा जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के डीपीएम शौनिक प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन डीपीएम शौनिक प्रकाश ने किया.

एचआईवी-एड्स से जुड़ी कानूनी जानकारी भी दी गयी

डीपीएम शौनिक प्रकाश ने प्रतिभागियों को एचआईवी-एड्स से संबंधित जागरूकता, बचाव और उपचार की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी और परामर्श के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 पर संपर्क किया जा सकता है. साथ ही एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2017 की प्रमुख प्रावधानों से भी जवानों को अवगत कराया गया.

स्वैच्छिक रक्तदान का महत्व बताया

ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. आर. सुमन ने कहा कि कटिहार जिले में 150 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को हर महीने सदर अस्पताल ब्लड सेंटर से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके.

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश

Katihar News: आरपीएफ इंस्पेक्टर अभेदानंद सिंह ने जवानों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. वहीं पीपीटीसीटी काउंसलर आभा कुमारी ने यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) एवं सरकार द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी. सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम में एकाउंट ऑफिसर प्रभाकर लाल दास, दिनेश कुमार कुशवाहा, राहुल कुमार, अश्विनी झा, सन्नी पोद्दार, परवेज जफर अशरफी, पवन कुमार सहित आरपीएफ के जवान एवं अधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राणा प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

By राणा प्रताप सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन