नहर से अतिक्रमण हटाने को ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

नहर से अतिक्रमण हटाने को ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन
कोढ़ा प्रखंड के मकदमपुर पंचायत के नंदग्राम जरलाही में सरकारी नहर पर अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर नहर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा, वे सभी नंदग्राम जरलाही के स्थायी निवासी है. लेकिन कुछ लोगों ने सरकारी नहर पर कब्जा कर लिया है. नहर के बाधित हो जाने से न केवल आवागमन में कठिनाई हो रही है. बल्कि जल जमाव और गंदगी फैलने से कीड़े-मकोड़े और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते नहर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो समस्या और गंभीर हो जायेगी. यह नहर गांव की जीवनरेखा है और इसे अतिक्रमण से मुक्त कराना अत्यंत आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




